देश

national

लघु बचत भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़-शाखा प्रबंधक

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

योगा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा शिविर का आयोजन

कौशाम्बी। महामाया राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आरंभ सुबह योगा के साथ में हुआ। नाश्ता करने के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा गांव में रैली निकाल राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को लोगों से बताया गया तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लघु बचत एवं बैंकिंग की उपयोगिता का प्रचार प्रसार स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। भोजन के उपरांत बौद्धिक सत्र का प्रारंभ मुख्य अतिथि यूको बैंक के प्रबंधक संदीप कुमार द्वारा प्रारंभ हुआ, उन्होंने बताया कि लघु बचत भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है,यह हमारी विभिन्न आर्थिक समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक है,इसके साथ साथ बैंक द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि डॉ0 शैलेश मालवीय ने लघु बचत पर एक संक्षिप्त व्याख्यान दिया।  इस अवसर पर डॉक्टर अनिल कुमार,डॉक्टर तरित जयसवाल, डॉ0 भावना केशरवानी,डॉ0 अमित कुमार ,डॉक्टर संतोष कुमार साहनी सहित स्कूल के छात्र छात्राएं अध्यापक आदि लोग उपस्थित रहे।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'