देश

national

एसपी ने कोखराज थाना का किया निरीक्षण व कड़ाधाम में पैदल गस्त कर लोगो को दिलाया सुरक्षा का एहसास

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव द्वारा थाना कोखराज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एसपी ने थाना कोखराज पहुंचकर वहां की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस कार्यालय,बैरक एवं मेस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक कोखराज को थाना  परिसर में निरंतर साफ सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना कोखराज के महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। एसपी ने डेस्क पर उपस्थित कर्मचारियों को जनता से बेहतर संवाद कर उनकी समस्यायों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। थाना कोखराज के निरीक्षण के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष कड़ाधाम अभिलाष तिवारी के साथ थाना क्षेत्र के कस्बे सहित संवेदनशील इलाकों का पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया।एसपी ने पैदल गस्त कर जनता को भयमुक्त सुरक्षा का एहसास दिलाया। एसपी ने इलाकाई जनता से वार्ता कर जमीनी हकीकत से भी रूबरू हुए।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'