देश

national

जी-20 प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक/बालिका बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। वित्तीय वर्ष 2022-23 में खेल निदेशालय लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बैडमिन्टन संघ के समन्वय से आज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रही जी-20 प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर (बालक/बालिका) बैडमिन्टन प्रतियोगिता के आज दूसरे दिवस के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर मो.अवेश को सर्वप्रथम क्रीड़ाधिकारी रेखा रावत व उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा द्वारा बुके भेटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला बैडमिन्टन संघ अध्यक्ष देवेन्द्र चतुर्वेदी, राजेन्द्र श्रीवास्तव संयुक्त सचिव जिला बैडमिन्टन संघ, अनूप अग्रवाल कोषाध्यक्ष जिला बैडमिन्टन संघ, मुकेश भारतीय जीवन रक्षक उरई, अंकुर सहरावत तीरदांजी प्रशिक्षक, दिव्या रिछारिया, सुनील राजपूत, अभिषेक, देवेन्द्र, राजेश, वन्दना शुक्ला, हरकेश सोलंकी आदि उपस्थित रहे। विजयी प्रतिभागियों में प्रखर, प्रयागराज बनाम भीष्म यादव प्रयागराज प्रखर, प्रयागराज, 30-25, आयुष मिश्रा, अयोध्या बनाम आर्यन, प्रयागराज आयुष मिश्रा, अयोध्या, 30-16, अनूप पाल प्रयागराज छात्रावास बनाम आदित्य सारस्वत आगरा अनूप पाल प्रयागराज छात्रावास, 30-13, शुभम प्रयागराज बनाम शुभम सिंह आगरा शुभम प्रयागराज, 30-11, के. संघमित्रा आगरा बनाम अंजल अयोध्या संघमिश्रा आगरा, 21-12, 21-16, अर्शी आगरा बनाम कनिष्का आगरा अर्शी आगरा, 18-21, 21-06, 21-19, बालिका-डब्लस सेमीफाईनल में हरिनन्दिनी व शिवांगी वाराणसी बनाम आन्या व अक्षरा मेरठ हरिनन्दिनी व शिवांगी वाराणसी, 30-15, अर्शी व राधिका आगरा के0 संघमित्रा व कनिष्का आगरा अर्शी व राधिका आगरा, 30-18, मैचों के निर्णायक के रूप में जितेन्द्र चौरसिया झांसी, सचिन शर्मा झांसी, विकास चौहान, आयुष चौधरी अलीगढ़, रामकुमार अलीगढ़, आकाश दीप, वैभव चौहान, अर्पित ललितपुर रहे। क्रीड़ाअधिकारी रेखा रावत द्वारा मुख्य अतिथि, वरिष्ठ खिलाडिय़ों, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, नगर पालिका परिषद आदि के सदस्यों व पत्रकार बन्धुओं का आभार व्यक्त किया। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'