राजीव कुमार जैन रानू
बानपुर/ललितपुर। प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष राकेश कुमार अरोरा ने जनपद के ग्राम बानपुर में किया I प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक की यह 946 वी शाखा और जनपद ललितपुर में 31 वी शाखा है I वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक क्षेत्र में जल्द ही और अधिक शाखाएं खोली जाएगी I उन्होंने बताया कि बैंक हर प्रकार के लोन जैसे होम लोन , शिक्षालोन , कार लोन , व्यापार हेतु छोटे बड़े लोन सब प्रदान करता है और किसान बंधुगण से बैंक का विशेष स्नेह रहा है Iबैंक के अध्यक्ष राकेश कुमार अरोरा ने बताया कि शीघ्र ही बैंक अपनी 1000 शाखाएं खोलने वाला है I और बानपुर की शाखा बेहतरीन ग्राहक सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है I बैंक शाखा प्रबंधक लोकेश कुमार मीना ने बैंक के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया I समारोह का संचालन ललितपुर के मुख्य शाखा प्रबंधक श्री युसूफ खान ने किया और क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में शाखा से जुड़े और वादा लिया कि जो पौधा अध्यक्ष ने बानपुर की धरती पर बोया है उसे बानपुर की जनता अपने प्रेम और स्नेह से सींच कर एक विशाल फलदार छायादार वृक्ष बनाएगी I कार्यक्रम में बानपुर के प्रबुद्ध लोगो में साहवेन्द्र प्रताप सिंह संदीप दुबे,अरुण प्रकाश द्विवेदी, आनंद जैन ,अशोक साहू,वीरेंद्र सिंघाई ,राजेश जैन , अंचल साहू,लेखराम बगवार, प्रबेंद्र झां,कनछेदी साहू व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे बैंक के अलग अलग शाखाओं से आये प्रबंधक व बैंक अधिकारी में आशीष कुमार गयाली,निलेश निरंजन और अमित सोलंकी एवं अमित कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे I उद्घाटन के बाद बैंक के शीर्ष अधिकारी बानपुर स्थित सरकारी स्कूल पहुँचे और वहाँ मेधावी छात्र छात्राओं को स्कूल बैग व सूक्ष्म जलपान वितरित किया व पौधारोपण किया।स्कूल प्रबंधन ने बैंक का धन्यवाद किया और अध्यक्ष को शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

Today Warta