देश

national

रोजगार मेले में 47 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन विकास खण्ड महरौनी के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण एवं राज्यमंत्री प्रतिनिधि व उपायुक्त स्वत: रोजगार/प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी महरौनी नीरज श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। रोजगार मेले में कुल 03 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल-111 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरान्त कुल-47 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत अभ्यर्थियों की प्री-कॅरियर काउंसलिंग भी आयोजित की गयी जिसमें 101 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया कम्पनियों के एच.आर. द्वारा रोजगार सम्बन्धी जानकारी देते हुये उनका उत्साह बढ़ाया। कॅरियर काउंसलिंग के दौरान अतिथियों एवं प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव द्वारा अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु उचित मार्गदर्शन दिया गया। अन्त में जिला रोजगार सहायता अधिकारी प्रभारी आकांक्षा यादव द्वारा सभी अतिथियों एवं नियोजको का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान जिला सेवायोजन कार्यालय नरेन्द्र कुमार वर्मा, भूपेन्द्र कुमार, मनोज शर्मा, हेमन्त कुमार वर्मा, श्याम सुन्दर कुशवाहा उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'