देश

national

जनपद न्यायाधीश ने 9 मार्च को घोषित किया अवकाश

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा जारी कैलेण्डर वर्ष-2023 के अनुसार 12 व 13 नवम्बर 2023 को दीपावली का अवकाश घोषित किया गया है। जबकि 12 नवम्बर को रविवार है। महामंत्री मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, कौशाम्बी द्वारा अवगत कराया गया है कि स्थानीय तौर पर होली के दूसरे दिन रंग गुलाल खेलने की प्रथा है, जिससे आवागमन बाधित रहता है, जिस कारण अधिवक्ता एवं वादकारियों को न्यायालय पहुॅचने में समस्या हेगी तथा 12 नवम्बर 2023 के स्थान पर 9 मार्च 2023 को अवकाश घोषित करने की याचना की गई है। जनपद न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा निर्गत कैलेण्डर वर्ष-2023 के पैरा 7 में दी गई व्यवस्था के अनुसार महामंत्री, मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, कौशाम्बी द्वारा अवगत करायी गयी अधिवक्तागण एवं वादकारियों की असुविधाओं के निराकरण के दृष्टिगत घोषित अवकाश 12 नवम्बर 2023 (रविवार) के एवज में 9 मार्च 2023 को अतिरिक्त अवकाश घोषित किया जाता है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'