राकेश केशरी
कौशाम्बी। जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी के अवसर पर जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन गंगा प्रसाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज, कोखराज में प्रात: 10 बजे किया जायेंगा। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य विषय-वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान है। उन्हांने बताया कि जनपद स्तर पर प्रदर्शित 100 मॉडलों में से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को क्रमश: 3000 व 2000 एवं 1000 रुपए के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेंगा। इंजीनियरिंग के सर्वोच्च एक मॉडल/विद्यार्थी को रू० 3000 का नकद पुरस्कार दिया जायेंगा। जनपद स्तर से सर्वोच्च चयनित 15 मॉडल/विद्यार्थी मण्डल स्तर पर भेजे जायेंगे। मण्डल स्तर से सर्वोच्च चयनित 10 मॉडल/विद्यार्थी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए भेजे जायेंगे। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी वसीम अहमद के मोबाइल नम्बर- 9450614358 एवं 9565162600 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Today Warta