देश

national

बाइक सवार छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम,टैज्क्टर व ट्राली को लिया कब्जें में चालक फरार

कौशाम्बी। कोचिंग जा रहे छात्र को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की खोजबीन में जुट गई है। कड़ाधाम कोतवाली के बाराहवेली खालसा गांव के राम प्रताप पटेल का 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू मानसिंह इंटर कालेज अलीपुरजीता में कक्षा 11 का छात्र है। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे जितेंद्र बाइक से कोचिंग के लिए घर से निकला था। गांव से जैसे ही कुछ दूर पर वह पहुंचा तभी आगे जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में जितेंद्र बाइक से गिर गया और ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में जख्मी जितेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बाराहवेली खालसा गांव के रहने वाले राम प्रताप पटेल अपने 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार की मौत से बदहवास दिखे। उन्होंने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा पढ़ने में बहुत तेज था और वह इंजीनियर बनना चाहता था जिसके लिए वह रात दिन मेहनत करता था। अब हम लोगों को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए बहुत दूर चला गया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'