राकेश केशरी
कौशाम्बी। नगर पालिका भरवारी के चमंधा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्रवासियों ने मानक विहीन सड़क निर्माण कराये जाने के खिलाफ गांव में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लगे रोड-रोलर को किशोर युवक द्वारा चलाये जाने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। नगर पालिका भरवारी से चमंधा गांव को जोड़ने वाली सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है। करीब 1 किलोमीटर लम्बी इस सड़क के निर्माण में महज खानापूर्ति किये जाने का आरोप स्थानीय लोग लगा रहे है। चमन्धा के मानसिंह ने बताया कि ठेकेदार सड़क के निर्माण में केवल गड्डो को भरकर उसका डामरीकरण करना चाहता है। पिछले 3 दिन से ठेकेदार और उसका मुंशी मिलकर गांव के मार्ग को लगातार सकरा बनता जा रहा है। चैड़ा किए जाने के सवाल पर मुंशी रुपए की मांग करता है। युवक पंकज एवं दिनेश ने बताया कि गांव को पक्की सड़क मिले। लेकिन गुणवत्ता विहीन सड़क उन्हें नहीं चाहिए। सभी क्षेत्रवासियों में लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अफसरों के खिलाफ नारे लगाए है। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लगे रोड-रोलर को किशोर युवक द्वारा चलाये जाने का मोबाइल वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किशोर बेखौफ होकर तेज गति से रोड रोलर चलाकर सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ है। पीडब्ल्यूडी के अभियंन्ता हरबंस सिंह ने बताया कि वह सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए जेई को भेजेंगे। गुणवत्ता में कमी मिलने पर ठेकेदार को नोटिस देकर निर्माण गुणवत्ता पूर्ण कराया जायेगा। वही जिस गांव में सड़क निर्माण के मानक को निर्माण को लेकर आवाज उठी है। विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार डिप्टी सीएम केशव मौर्या के लिए विरोध के स्वर इसी क्षेत्र चमंधा से उठे थे। जिसका नतीजा डिप्टी सीएम केशव मौर्या को हार के रूप में देखना पड़ा था।

Today Warta