देश

national

दंबगो ने पडोसी युवक को पीटा,तीन के विरूद्व केस दर्ज

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की तूतू-मैमै के बीच ग्रामीण युवकों ने पति की पिटाई कर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट धमकी दिए जाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैनी गांव में मिथलेश कुमार पुत्र भोला पत्नी बच्चो संग रहता है। वह मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पलता है। शनिवार को वह काम से लौटा। हाथ पैर धुलकर उसने पत्नी आरती से खाना खाने को मांगा। आरोप है कि पत्नी आरती उसे बुरा-भला कहने लगी। जिस पर मिथलेश अपनी पत्नी आरती को डांटने लगा। इतने में घर के अंदर घुसे छोटका, छोटू पुत्रगण पुजेरी एवं पुजेरी पुत्र अज्ञात उसे मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीणों को एकत्रित होता देख तीनों घर से भाग निकले। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर की है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मामले में जांच कर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित मिथलेश ने बताया कि आरोपी उसके पड़ोसी है। वह आये दिन उसे मारने पीटने की धमकी दिया करते थे। शनिवार को शोर मचाने का बहाना बनाकर उसके साथ मारपीट की गई है। इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कैनी गांव के युवक ने तीन नामजद लोगों पर मारपीट व धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिस पर प्रकरण की जांच के उपरांत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'