राकेश केशरी
दोआबा में योगी की टॉलरेंस नीति में भारी पड़ रहे अफसर
कौशाम्बी। डिप्टी सीएम के ग्रह जनपद में उनके विभाग के ही अफसर सरकार के टॉलरेंस नीति पर भारी पड़ रहे है। आरोप है कि डीपीआरओ कार्यालय में सेक्रेटरियों के स्थानंतरण में जमकर धांधली हो रही है। ग्राम पंचायत सचिव के ट्रांसफर पोस्टिंग में खुलेआम वसूली हो रही है। आलम यह है कि सेक्रेटरी को मन माफिक ग्राम पंचायत का चार्ज देने के लिए रेट फिक्स कर दिया गया है। स्थानंतरण में खेल कर रहें अफसरों ने महीने भर में तीन बार दर्जनों सेक्रेटरियों का ट्रांसफर कर चुके है। सेक्रेटरी भी मन माफिक ग्राम पंचायत का चार्ज देने के एवज में मुह मांगी कीमत देने से गुरेज नहीं कर रहें है। आरोप है कि डीपीआरओ कार्यालय से अपने चहेते सेक्रेटरियों को चार्ज देने लिए सारे नियम दर किनार किया जा रहा है। डिप्टी सीएम के ग्रह जनपद में उनके ही विभाग के अफसरों ने लूट मचा रखी हैं। आरोप है सेक्रेटरी(ग्राम पंचायत सचिव) के स्थानंतरण के लिए रेट फिक्स कर वसूली की जा रही है। सेक्रेटरी को एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक के लिए 80 हजार तो ग्राम पंचायत बदलने के एवज में 40 हजार लिया जा रहा है। सूत्र बताते है कि अफसरों ने दर्जनों सेक्रेटरियो से मोटी रकम लेकर महीने भर में तीन बार ब्लाक व ग्राम पंचायत के चार्ज में हेराफेरी कर चुके है। आरोप है कि कौशाम्बी ब्लाक में तैनात एक सेक्रेटरी को मन माफिक चार्ज देने के लिए महीनेभर में दो बार क्लस्टर बदलकर चार्ज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है अफसरों के इस खेल से ग्राम पंचायत में विकास कार्य नहीं पा रहें है। साथ ही सेक्रेटरी भी ग्राम पंचायत में मनमानी कर रहें है। चर्चा है कि क्लस्टर आवंटन में भी खेल हो रहा है। कुछ सेक्रेटरियों दो क्लस्टर का चार्ज दिया गया है तो कुछ को एक भी ग्राम पंचायत का चार्ज नहीं दिया गया है। लोगों ने मामले की शिकायत सीएम से किया है। जिलाधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Today Warta