देश

national

पूर्व नपं अध्यक्ष के जाली हस्ताक्षर ईओ व क्लर्क ने 42 लाख का किया गबन

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

नगर अध्यक्ष ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर की जांच की मांग

कौशाम्बी। नगर पंचायत करारी में 42 लाख रुपए अफसर कर्मचारियों ने मिलकर बन्दर-बांट कर लिया। इसकी शिकायत निवर्तमान अध्यक्ष उर्मिला देवी ने अपने पति के साथ डीएम दफ्तर में पेश होकर की है। आरोप है कि ईओ-क्लर्क- आॅपरेटर एवं ठेकेदार ने मिलकर उनके फर्जी दस्तखत बना कर रुपए निकाल कर बंदरबाट कर लिया। एडीएम ने निवर्तमान चेयरमैन से शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच करा कर कार्रवाई की बात कही है। नगर पंचायत करारी की निवर्तमान चेयरमैन उर्मिला देवी का कार्यकाल 29 दिसंबर 2022 को खत्म हो चुका है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा, क्लर्क कमलेश नारायण मिश्रा, कंप्यूटर आॅपरेटर अमित कुमार मिश्रा एवं ठेकेदार महताब इंटरप्राइजेज करारी के मालिक महताब अंसारी ने जालसाजी कर 27 दिसम्बर 2022 एवं 28 दिसंबर 2022 को 42 लाख रुपए निकाल लिया। नगर पंचायत के विकास के लिए आया यह धन 15वें वित्त आयोग का बताया जा रहा है। जिसका पीएफएमएस तैयार कराकर निकाला गया। आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक एवं स्टेट बैंक की शाखा मंझनपुर के खातों से भुगतान चेयरमैन उर्मिला देवी के जाली दस्तखत बनाकर निकाले गए हैं। पीड़ित उर्मिला देवी ने बताया, उन्हें मामले की जानकारी नगर पंचायत के कर्मचारियों से मिली। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकाला, तो रुपए का आहरण सही पाया गया। पीड़िता शुक्रवार को पति रामहित के साथ डीएम दफ्तर पहुंची। अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडे को शिकायती पत्र देकर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा, लिपिक कमलेश नारायण मिश्रा, कंप्यूटर आॅपरेटर अमित कुमार मिश्रा एवं ठेकेदार महताब अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एडीएम जयचंद्र पांडेय ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत यदि संबंधित व्यक्तियों पर आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'