देश

national

क्रिकेटर अर्चना निषाद की घर वापसी पर उन्नाव के लोगो ने जगह जगह पर किया फूल-माला, ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत

Saturday, February 4, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। अंडर-19 विश्व विजेता इंडियन टीम की सदस्य अर्चना का जाजमऊ सीमा में सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सदर विधायक बधाइयां दीं। इस दौरान रतन खेड़ा बाईपास से होते हुए उन्नाव शहर में ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने फूल बरसाए। इस दौरान लोगों में बेहद खुशी का माहौल देखा गया। वहीं अर्चना ने भी उन्नाव के लोगों का आभार व्यक्त किया। आप को बता दे कि बांगरमऊ क्षेत्र के गांव रतई पुरवा की मूल निवासी अर्चना निषाद के विश्व कप फाइनल मैच में बेहतर प्रर्दशन और टीम की जीत के बाद से ही समूचे क्षेत्र में हर्ष की लहर बनी हुई है। क्रिकेटर के घर पहुंचकर लोग मां सावित्री और भाई रोहित को बधाई दे रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वह गांव पहुंचेगी, जिससे तमाम ग्रामीण गांव में पंडाल लगाकर, रंगोली सजाकर, फूल माला एकत्र कर उसके स्वागत की तैय्यारीया की थी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'