मोहम्मद जमाल
उन्नाव। शनिवार को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी एक बाइक सवार आजाद मार्ग होते हुए घर जा रहा था। तभी रास्ते में किसी का फोन आ गया। जिस पर बाइक रोककर सड़क के किनारे खड़े होकर युवक बात करने लगा। तभी एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद उसको गंभीर हालात में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। गायत्री नगर भातू फॉर्म निवासी सुरेश शर्मा (48) पुत्र प्यारे लाल शर्मा किसी काम से शहर आया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से आजाद मार्ग होते हुए घर आ रहा था। तभी नया खेड़ा बाबा कुटी के पास किसी का फोन आ गया। जिससे वह सड़क के किनारे खड़े होकर बात करने लगा। इसी बीच एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी जिसके बाद शव देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मौत की सूचना पर गंगाघाट पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दरोगा राम गोपाल बुंदेला ने बताया आस पास के सीसीटीवी चेक करवाए जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Today Warta