देश

national

नायब तहसीलदार प्रकरण जिला अधिकारी के समक्ष ले जाने को तैयार अधिवक्ता गण

Saturday, February 4, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव।  नायब तहसीलदार की कार्यशैली के विरोध में एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है उपजिलाधिकारी हसनगंज अंकित शुक्ला के बुलावे पर वार्ता के लिए अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने के लिए गया था परन्तु मांगे पूरी न होने से कोई नतीजा नहीं निकल सका।वही बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने उक्त प्रकरण को जिलाधिकारी के समक्ष ले जाने की बात कही है। बताते चलें कि नायब तहसीलदार धीरेश कुमार की न्याय प्रणाली की कार्यशैली के विरोध में 1 माह से ज्यादा समय से  हसनगंज के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत चल रहे हैं उप जिलाधिकारी हसनगंज अंकित शुक्ला के वार्ता के लिए पत्र भेजे जाने के बाद आज बार एसोसिएशन हसनगंज का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला के वार्ता के लिए गया था परंतु मांगे पूरी ना होने से वार्ता विफल रही और वार्ता के बाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दाताराम शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की बैठक हुई जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से उक्त प्रकरण को जिला अधिकारी के समक्ष रखने की बात कही जिस पर सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलने के लिए जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री सजीवन लाल रावत  उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता  जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी राम नरेश यादव अमर सिंह वीएस चौहान एसएम मुज़तबा रिज़वी अमर सिंह रामनरेश सिंह यादव पूर्व महामंत्री राजीव कुमार सिंह राजेंद्र पाठक कुलदीप शुक्ला के साथ अधिवक्ता मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'