देश

national

श्री हरिशंकर पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज लालापुर में वार्षिकोत्सव संपन्न

Saturday, February 4, 2023

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर, प्रयागराज। श्री हरि शंकर पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज लालापुर में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक समारोह ।समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंधक करुणानिधान पांडेय जी  एवं.उप प्रबंधक सूर्य निधान पांडेय  रहे।प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र पाण्डेय पूर्व प्रधानाचार्य आनंद शुक्ला खेल शिक्षक गालिब अंसारी,  शिक्षक मनीष पांडेय, मनोज पांडेय, राजकुमार तिवारी, अजीत शुक्ल, प्रधान लिपिक चन्द्र निधान पाण्डेय, चंद्र कुमार यादव एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति बड़े हर्ष के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को खेलकूद कराया गया बच्चियों को खो- खो । लड़को ने दौड़ , कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया। क्रिकेट का मैच बच्चों और अध्यापकों के बीच खेला गया, जिसमें अध्यापकों द्वारा निर्धारित 15 ओवरों में 100 रन का लक्ष्य दिया । विद्यार्थियों की टीम उतरते ही शानदार बैटिंग करते हुए 12 ओवरों में 6 विकेट से विजई हुई। संपन्न होने के बाद प्रबंधक श्रीकरुणानिधान पांडेय ने सबको वार्षिक उत्सव में अपने अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक सम्पन्न करने पर  सबको बधाई दिया और 19 तारीख को पूरा छात्र समारोह का कार्यक्रम के विषय में बताया कि फरवरी माह की 19 तारीख को विशाल पूरा छात्र सम्मेलन श्री हरिशंकर पांडेय  इंटरमीडिएट कॉलेज में होना शुनिश्चित  हो चुका है। जिसमें  क्षेत्र केसफल पूरा छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा और उनको सम्मानित किया जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'