देश

national

मोबाइल शॉप में हुयी चोरी का खुलासा

Wednesday, February 8, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

तीन बदमाश पुलिस हिरासत में, मोबाइल व चार्जर बरामद

ललितपुर। गणतंत्र दिवस के दिन कैलगुवां तिराहा स्थित मोबाइल की दुकान से चोरी गये लाखों रुपये के माल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में तीन शातिर बदमाशों को हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी देते हुये एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि बीती 26 जनवरी 2023 को मोहल्ला रावतयाना निवासी आमिर खान पुत्र शब्बीर खान ने शिकायत दर्ज करायी थी कि कैलगुवा तिराहा स्थित उसकी मोबाइल की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा पीछे की दीवाल में छेद कर दुकान में घुसकर करीब 80 की-पैड मोबाइल व एक एचपी का लैपटाप व नगदी करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गयी थी। उसमें कुछ चार्जर लीड भी चोरी किये गये थे। कुल सामान करीब 01 लाख 80 हजार रुपयों की चोरी की गयी है। जिसके आधार पर थाने में धारा 457/380 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया था। जिसमें सीओ अभय नारायण राय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को पकडऩे में सफलता हांसिल की है। गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने जनपद आगरा की कोतवाली हींग की मण्डी धान वाला निवासी मुनेश बल पुत्र स्व.ज्वाला प्रसाद, जनपद फिरोजाबाद की कोतवाली टूण्डला निवासी मानिन्द्र उर्फ मूलचंद्र पुत्र स्व.काशीप्रसाद एवं राजू जैन पुत्र स्व.रोशनलाल जैन को गोविन्द सागर बांध के गेट के पास से हिरासत में लिया है। पकड़े गये बदमाशों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, चार्जर के अलावा नकदी भी बरामद की है। पकड़े गये बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने बताया। बदमाशों को पकडऩे वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, एसओजी प्रभारी उ.नि.राजकुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी उ.नि.सतीश कुमार, उ.नि.अभिषेक सिंह, उ.नि.अजय कुमार, हे.कां.मनोज कुमार, पान सिंह, नरेन्द्र सिंह, इमरान, आशुतोष तिवारी, कांजनी तिवारी, बृजेन्द्र सिंह, रोहित, आदर्श तिवारी, धीरेन्द्र कुमार, कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'