देश

national

माघ पूर्णिमा: दोपहर तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, कल्पवासी स्नान के बाद होंगे रवाना

Sunday, February 5, 2023

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज : आध्यात्म, आस्था के संगम माघ मेला के पांचवे प्रमुख स्नान पर्व माघ पूर्णिमा पर रविवार लगभग 20 लाख  श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। माघी पूर्णिमा के आयुष्मान और सौभाग्य योग में लाखों श्रद्धालु अभी भी त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।यहां किसी तरह की श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए भारी सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक 6 जनवरी पौष पूर्णिमा के प्रमुख स्नान से शुरू हुआ माघ मेला का 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के बाद पूरा हो जाएगा। स्नान के बाद एक महीने से व्रत और तप में लीन गृहस्थ कल्पवासी अपने अपने घरों को रवाना हो जाएंगे। स्नान पूजन के लिए आ आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ कल्प वासियों की कल से रवानगी को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों को प्रतिबंध कर दिया गया है। नए और यमुना पुल से ई रिक्शा और टेंपो को का संचालन कल रात 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही ट्रैफिक सुचारू रूप से चले इसलिए भारी कमर्शियल वाहनों का को शहर के बाहर से ही डाइवर्ट करके चलाया जा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'