देश

national

बदायूं के दो पक्षों में खूनी संघर्ष तीन की मौत

Wednesday, February 22, 2023

/ by Today Warta




बदायूं। पुरानी रंजिश के साथ-साथ घूरे की ट्रॉली को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ और दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खूनी संघर्ष के बाद तीन की मौत के चलते पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं घटनास्थल पर मौका मुआयना करने के लिए एसएसपी जिला मुख्यालय से रवाना हो गए हैं।मामला बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भक्ता नगला का है। गांव भक्ता नगला में दो पक्षों के बीच बुधवार दोपहर में खूनी संघर्ष हुआ। गांव के बाहर दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो चुकी है वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को ही तो हड़कंप मच गया। एसएसपी डॉ ओपी सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं पुलिस ने लाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। खूनी संघर्ष में जयप्रकाश पुत्र महिपाल उम्र व18 वर्ष, रेशमपाल पुत्र केहरि सिंह 30 वर्ष, सतेंद्र पुत्र कल्याण 20 वर्ष की मौत हो गई। वहीं हरिओम व अमरसिंह, महिपाल सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

पुलिस की जीप से लाए गए घायल

जरीफनगर के गांव भक्ता नगला में दो पक्षों के बीच जब खूनी संघर्ष हुआ और घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली तो आनन-फानन में अधिकारी गांव पहुंचे तो घायलों को पुलिस जीप में ही तत्काल लेकर जिला मुख्यालय लेकर आए और उपचार दिलाया।

खेत का विवाद बन गया जानलेवा

भक्ता नगला में खूनी संघर्ष का मामला हुआ है। अब तक की जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की माने तो दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी। यह पुरानी रंजिश खेत के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बनी हुई है। मेड़ विभाग दोनों पक्षों के बीच चल रहा था और बुधवार को खेत पर खाद लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। नौबत खूनी संघर्ष तक पहुंची और तीन की जान चली गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'