देश

national

ग्रामीणो की जिंदगी दांव पर, स्वास्थ्य विभाग मौन

Wednesday, February 8, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के अझुवा बाजार में झोलाछाप डाक्टरों की बाढ़ आ गई है। जांच और रिपोर्ट के बिना दवा देने के साथ ही गर्भपात कराने का धंधा भी खुलेआम फलफूल रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा इस ओर से आंख मूंदे हुए है। महिलाओं के जीवन के साथ चंद पैसों के लिए खिलवाड़ किया जा रहा है। अझुवा व आसपास गांवों में सस्ते दाम पर इलाज का दावा करने वाले अनेक चिकित्सक मिल जाएंगे। इनके लिए जांच और रिपोर्ट कोई मायने नहीं रखता है। बस उनकी जेब भरने के लिए आपके पास पैसे होने चाहिए। अप्रशिक्षित डाक्टर हर तरह के रोग को जड़ से खत्म करने का दावा करते हैं। यह अलग बात है कि कभी.कभी रोग के बदले रोगी को ही खत्म कर देते हैं। सूत्र बताते है कि इन झोलाछाप डाक्टरों के यहां प्रसव कराने के साथ ही गर्भपात का धंधा भी फलफूल रहा है,लेकिन विभाग तमाशबीन बना हुआ है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'