देश

national

सज रही जुआ की फड़,पुलिस व जुआडी खेल रहे लुकाछिपी का खेल

Wednesday, February 8, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

पुलिस के संरक्षण में बेखौफ तरीके से चल रहा है जुए का खेल

चायल,कौशाम्बी। कोखराज,चरवा,संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बीच में स्थान बदल बदल कर बीते तीन दशक से जुए का खेल बेखौफ संचालित हो रहा है। चरवा संदीपनघाट और कोखराज थाना पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। जुआ संचालक का मुख्य केंद्र एक बर्बाद ढाबा है,यहां एक भाजपा नेता और उसके साथियों के संरक्षण में जुए का धंधा बेखौफ तरीके से फल-फूल रहा है,इस बर्बाद ढाबे के बाहर अक्सर लग्जरी वाहन खड़े रहते हैं। इलाके की पुलिस सब कुछ जानती है,लेकिन लंबे समय से चल रहे,इस जुए के खेल में तीनों थाने की पुलिस जुआ संचालक के साथ लुकाछिपी का खेल खेलती है,आला अधिकारियों की जब नजर टेढ़ी हुई तो स्थान बदल दिया जाता है,जुआ संचालक वही होते हैं,थाना क्षेत्र बदल जाता है,आखिर कब तक पुलिस अधिकारियों को चकमा देकर थाना पुलिस जुए कि फड़ संचालित कराती रहेगी यह पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल है।  गौरतलब है कि इन दिनों चरवा थाना क्षेत्र के महगांव चैकी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे में जुए की फड़ का संचालन किया जा रहा है,जिस पर जुआड़ी तास के 52 पत्तो के साथ नगद रुपये की हार जीत की बाजी लगाते है। जिसकी जानकारी क्षेत्र के लोगो के साथ साथ चैकी थाना पुलिस को भी रहा करती है,लेकिन चैकी पुलिस इस तरह की जानकारी से अपने आप को अंजान होने की बात कह कर जुआ संचालकों पर कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है या फिर जुआ संचालकों से चैकी पुलिस के मधुर संबंध बन चुके हैं,जिस कारण से चैकी पुलिस इन जुआ संचालकों पर कार्यवाही करना उचित नहीं समझ रही है। सूत्रों की माने तो यहां पर लाखों की बैठने वाली फड़ मे 15 से 20 लाख तक का खेल तास के 52 पत्तो के सहारे सजा करता है,लंबे समय से बेखौफ तरीके से सज रही जुआ की फड़ में पुलिस अपने को बेदाग बता कर ईमानदारी की दुहाई देती है,जबकि तीनों थाने की पुलिस अवैध वसूली से मालामाल हो रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'