राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की मासिक जिला बैठक दिन शुक्रवार को सत्यनारायण मंदिर नामदेव समाज बोट क्लब के पास तालाबपुरा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गावाहिनी प्रान्त सह संयोजिका अवनी राजपूत ने की। साथ ही प्रान्त मार्गदर्शक मंडल सदस्य सुधांशु शेखर हुण्डैत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस बैठक में जिला मातृ शक्ति संयोजिका प्रतिमा श्रीवास्तव, नगर मंत्री दीपक सोनी, प्रखंड सह मंत्री गुलशन गुप्ता (महरौनी), प्रखंड मंत्री राजीव साहू (बिरधा) को दायित्व सौंपे गए। साथ ही होने वाले विहिप के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा विचार योजना तैयार की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष विहिप नवल किशोर सोनी, जिला उपाध्यक्ष भरत रिछारिया, जिला मंत्री शैलेंद्र बुंदेला, जिला संगठन मंत्री दीपक तिवारी, रामेश्वर मालवीय, जिला सहमंत्री प्रभाकर त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद साहू, सह जिला प्रचार प्रमुख अंकित, जिला सेवा प्रमुख राजू सेठ, जिला मठ मंदिर प्रमुख गोविंद हरि पांडेय, जिला सत्संग प्रमुख भगवत सिंह बुंदेला, प्रखंड मंत्री जखौरा मनोज सोनी, नरेंद साहू, कीर्ति कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Today Warta