देश

national

एल्बेंडाजोल की गोली खाकर डेढ़ दर्जन बच्चे आहत

Friday, February 10, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

प्राथमिक विद्यालय गंगारी का है मामला

कड़ी धूप में बैठाकर गोली खिलाने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत

ललितपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खाने के बाद प्राथमिक विद्यालय गंगारी के डेढ़ दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। आनन- फानन में सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.जे.एस. बक्शी ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं उपचार के बाद सभी बच्चों को घर वापस भेज दिया गया। इधर इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर कलीम अहमद ने कोतवाली प्रभारी को लिखित रूप से अवगत कराया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय गंगारी में भी दवाएं उपलब्ध कराई गई थीं। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामकुमार दुबे ने बताया कि विद्यालय आने वाले बच्चों को नियमानुसार एल्बेंडाजोल की दवाई का सेवन कराया गया। लेकिन एल्बेंडाजोल की गोली खाने के कुछ समय बाद ही कुछ बच्चों को सिरदर्द व घबराहट की शिकायत होने लगी। जिसे देखकर बिना देर किए सभी आहत बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अस्पताल में बच्चों को उपचार दिया गया, जिसके बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। 

इधर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर कलीम अहमद ने बताया कि जिला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में प्राथमिक विद्यालय गंगारी से 18 बच्चों को दाखिल कराया गया है। इन बच्चों के नाम अभिलाषा पुत्री कैलाश (5), रवीना पुत्री शोभाराम (4), अंजली पुत्री विजयराजा (7), सविता पुत्री लखन (7), सोनिका पुत्री राजपाल (6), रौशनी पुत्री सुखदेव (10), अंजू राजे पुत्री राजपाल (10), अनिकेत पुत्र सुखदेव (8), राधिका पुत्री जयराम (7), पल्लवी पुत्री शिशुपाल (7), अनुष्का पुत्री शोभाराम (7), शिवानी पुत्री घनश्याम (10), वैष्णवी पुत्री विजय (6), अंशिका पुत्री कैलाश (10), कृष्णकांत पुत्र आशाराम (7),  देवराज पुत्र उदयभान (10), महक पुत्री हरपाल (8) व अनिकेत पुत्र हरपाल (10) बताए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जे.एस. बक्शी का कहना है कि गंगारी के विद्यालय से बच्चों को गोली खाने के बाद सिरदर्द व पेट दर्द की शिकायत आने पर सभी बच्चों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बच्चों को दो घंटे देखरेख में रखने के बाद घर भेज दिया गया है। सीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के कार्यक्रम पर नजर रखी जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'