देश

national

भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न

Tuesday, February 28, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के हाईवे स्थित जिला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह राजपूत उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने व संचालन महामंत्री वंशीधर श्रीवास ने किया। प्रस्तावना भाषण में जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि बूथ कार्यशाला के माध्यम से हम लोगों का उद्देश्य बूथ संरचना की पुन: समीक्षा करना है। पार्टी ने मानीटरिंग में पाया है कि कुछ बूथ बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। कुछ संतोषजनक हैं लेकिन कुछ बूथों पर कार्य आशानुरुप नहीं है उसे कैसे संतोषजनक किया जाये। इसके सम्बन्ध में हम लोग उपाय करेंगे। आईटी प्रमुख विकास राठौर ने बूथ अध्यक्ष, सैक्टर अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों को तकनीकी रुप से सोशल मीडिया के माध्यम जोड़ कर सक्रिय करने के गुर बताये और कार्यपद्धति की जानकारी भी दी। मुख्य अतिथि ने उच्च नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम समय रहते बूथ सशक्तिकरण अभियान को यर्थाथ रुप से मूर्त रुप दे सके तो लोकसभा के पिछले परिणाम से भी अच्छा परिणाम हम ला सकेंगे। इसके लिए हमें बूथ मजबुत करने हेतु एक ग्यारह सदस्यों की समिति बनानी होगी। बूथ समिति को बूथ के सामाजिक समीकरण के अनुरूप वनाया जायेगा। चूंकि महिलाओं की आबादी आधी से अधिक है। इसलिए महिलाओं का भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व इन समितियों में रहेगा। यह समिति भारतीय जनता के द्वारा निर्धारित प्रमुख छह उत्सवों को बूथ स्तर पर मनायेगी। इसके अलावा पन्ना प्रमुख वना कर उनको सक्रिय करना है और सरल एप के माध्यम से इनके कार्यों की मानीटरिंग भी करनी है। उन्होंने कहा कि समस्त बूथों को हम एबीसी श्रेणी में बांटेगे और बी सी श्रेणी के बूथों को ए श्रेणी में लाने का हम लोग प्रयास करेंगे। हमारा प्रयास अन्तत: भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनाव में 51त्नमत प्राप्त करना है। भाजपा का प्रमुख उद्देश्य अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना। भारत विश्व की 5 मी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन्ना विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। कहा कि दुनिया के 40 प्रतिशत ऑनलाइन पेमेंट आज भारत में हो रहे हैं क्योंकि नई पीढ़ी कौशल विकास से सुसज्जित है। भारत आने वाले समय में दुनिया का मैन्यु फैक्चरिंग हब के साथ कृषि क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनेगा अशोक राजपूत ने कार्यशाला में बताया कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा को 51 प्रतिशत प्राप्त करने के लिए पन्ना प्रमुख पन्ना कमेटी के साथ 11 सदस्य बूथ कमेटी में बूथ अध्यक्ष बूथ महामंत्री डीएलए की भूमिका में बूथ सचिव मन की बात प्रमुख व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख महिला प्रमुख लाभार्थी प्रमुख प्रभावी मतदाता प्रमुख युवा प्रमुख सामाजिक श्रेणी प्रमुख तथा बस में होने वाले 6 कार्यक्रमों का प्रमुख को धरातल पर उतारना होगा। कार्यशाला के दौरान विकास राठौर ने सरल ऐप तथा मन की बात का ऐप डाउनलोड करने की क्रिया विधि बताएं। डा.दीपक चौबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर सभी 169 शक्ति केन्द्रों पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जानकारी देकर  कार्यकर्ताओं से चर्चा की जायेगी और यह कार्यक्रम लगातार वीस मार्च तक चलेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'