देश

national

एक बार फिर गौहनिया चौकी का वसूली अभियान इंटरनेट पर छाया

Thursday, February 23, 2023

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्र

बारा।घूरपुर थाने से सम्बद्ध गौहनिया चौकी पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों से सुविधा-शुल्क लेते हुए वीडियो फिर इंटरनेट मीडिया पर छा गया है।दोनों वीडियो को देखकर गौहनिया चौकी पर मानो मातम छा गया हो।एक महीने में यह छठवीं वीडियो सुर्खियों में आई है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक घूरपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि यह वीडियो गौहनिया चौकी का नहीं है।लेकिन जो वीडियो वायरल हुई है, उसमें गौहनिया चौकी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।केवल इतना अंतर है कि एक दिन पहले के वीडियो में पुलिस वसूली करते दिखी तो अगले दिन सादे कपड़े पहने एक युवक वसूली करते हुए दिखाई दे रहा है।दो ओवरलोड खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को रोककर वसूली करने चालक के पास जाते हुए दिखाई दे रहा है।इससे घूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ साथ अन्य उच्चाधिकारियों पर भी प्रश्न उठना लाजिमी है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी घूरपुर अश्वनी कुमार ने कहा कि पहली बात तो यह वीडियो गौहनिया की नहीं है, रही दूसरी बात, तो ट्रक रोकने का मतलब यह नहीं होता कि पुलिस वसूली के लिए ही जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'