देश

national

शंकरगढ़ विद्युत सब स्टेशन पर हफ्तों से चल रहा धरना आज हुआ खत्म*

Thursday, February 23, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज यमुनानगर /प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ विद्युत सब स्टेशन में सप्ताह भर से किसानों की विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले चल रहा धरना आज एसडीओ विमल यादव, जेई रवि कुमार व थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह द्वारा किसानों से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। बता दें कि विगत 16 फरवरी गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत) ने विद्युत सब स्टेशन शंकरगढ़ में 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए थे किसानों ने अपनी 6 सूत्री मांग रखते हुए कहा था कि सीजनली खेतों में सिंचाई करने के लिए मीटर कनेक्शन दिया जाए, पर्याप्त बिजली दी जाए, जूही व आम गोंदर फिटर से लोड एवं रोस्टिंग कम किया जाए, शंकरगढ़ पावर हाउस से दलालों को हटाया जाए, जूही एवं आम गोंदर फिटर का जर्जर तार बदला जाए और पोल की दूरी भी बढ़ाई जाए, किसान नहर व नदी से सिंचाई करता है तो विभागीय कर्मचारी मोटर उठा ले जाते हैं और वापस करने के नाम पर मोटी रकम की वसूली करते हैं जिसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। हाला की आज प्रशासनिक अमला के द्वारा किसानों से वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'