देश

national

गौ रक्षा समिति द्वारा मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती

Saturday, February 11, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह

बांदा उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शनिवार 11 फरवरी को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति तथा उनके अन्य साथियों के साथ मिलकर संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम का भव्य आयोजन गायत्री नगर लोहिया पुल बबेरू रोड के कान्हा कुंज लाज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों के साथ साथ अन्य माननीय लोगों द्वारा संत शिरोमणि श्री रविदास जी के महान कार्यों को याद किया गया तथा उनके द्वारा किए गए महान कार्यों जोकि समाज के कल्याण तथा उत्थान के लिए किए गए उनको याद किया गया। इस दौरान उपस्थित समिति के जिलाध्यक्ष श्री महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी के जन्मजयंती समारोह पर हम सभी ने उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा उनके महान कार्यों को याद किया गया है। उन्होंने समाज में अपना पूर्ण योगदान दिया है तथा समाज के लिए बहुत सराहनीय तथा महान कार्य किए है और सभी को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए तथा उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

इस दौरान कार्यक्रम में  जिला अध्यक्ष महेंद्र शंभू जिला मंत्री सचिन चौरसिया चीता जिला प्रभारी सुरेश कान्हा, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति, नगर महामंत्री ब्रजकिशोर द्विवेदी, पूर्वी नगर अध्यक्ष बलबीर कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार, प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'