देश

national

अधिकारी फेर रहे सरकार की मंशा पर पानी-मुकुंद मिश्र

Saturday, February 11, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

मड़ावरा में हुआ भव्य विशाल व्यापारी सम्मेलन

 मड़ावरा/ललितपुर। प्रदेश में जिम्मेवार पदों पर तैनात अधिकारी मनमानीपूर्ण रवैया योगी-मोदी सरकार की छवि खराब कर रहा है। व्यापारी वर्ग में नाराजगी है लेकिन व्यापारियों का किसी भी तरह उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा, उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हित में सदैव तत्पर है। यह उद्गार उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा मड़ावरा में आयोजिय व्यापारी सम्मेलन में व्यक्त किये गये। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना के स्वर्णिम जयंती समारोह के तहत शनिवार को मड़ावरा में भव्य व्यापारी सम्मेलन एवं जिला कार्यकारणी की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पधारे संगठन के प्रांतीय चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी, जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल समेत संगठन के विभिन्न पदाधिकरियों की स्थानीय व्यापारियों द्वारा नगर की सीमा गल्लामंडी पहुंचकर भव्य अगवानी की गयी जहां से व्यापारी भामाशाह और पदाधिकारी स्थानीय व्यापारियों से भेंट करते हुये कार्यक्रम स्थल विद्याविहार पहुंचे रास्ते में फूल मालाओं स्वागत किया गया। देवी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके उपरान्त व्यापारियों द्वारा उनके क्षेत्र में होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुये बताया कि मड़ावरा नगर स्थायी बसस्टैंड नहीं होने एवं यातायात पुलिस की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जाम की स्थिति से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क किनारे खुले में मांस-मछली की बिक्री से भी परेशानी उठाना पड़ रही है जिसके लिये शासन द्वारा जारी नियमों का पालन कराया जाये। जिसपर प्रदेश अध्यक्ष ने जल्द ही समस्याओं को शासन के उच्चाधिकारियों के बीच उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रांतीय चेयरमेन महेन्द्र जैन मयूर ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अगर किसी भी व्यापारी को कोई परेशान करता तो वह तत्काल संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करायें। 

वहीं जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने प्रशासन में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों को चेताते हुये मंच से कहा कि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लायें और व्यापरियों का उत्पीड़न बंद करें। साथ बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 27 मार्च से सहारनपुर से लखनऊ तक निकलेगी भव्य रथयात्रा निकाली जा रही है जो ललितपुर सहित विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 08 मई को लखनऊ पहुंचेगी। कार्यक्रम के अंत में मौजूद स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों समेत मीडियाकर्मियों को स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चन्द्रदीप रावत, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष ललितपुर अशोक जैन अनोरा, लखन अग्रवाल, मुन्नालाल जैन अभिलाषा, मज्जू सोनी, आलोक जैन मयूर, अंकित जैन सतभैया, मड़ावरा अध्यक्ष संजय खन्ना, प्रियंक सर्राफ, शेरसिंह तोमर, , राजेन्द्र जैन, अजमेरी खां, सुनील सिंघई, पंचमलाल जैन, सुमंत मोदी, पंचमसिंह, सोनू भीकमपुर, अविनाश जैन, सुलभ सिंघई, अंकुर जैन, प्रवीण चौधरी, दिनेश सोनी, लख्मी रजौला, बॉबी बजाज, सुरेंद्र जैन, राहुल सेठी, मुकेश जैन, संजय बेनीगंज, मकसूद खान मंजू, कार्यक्रम का संचालन अनिल जैन अंचल व इमरान खान ने किया व आभार व्यक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष मड़ावरा संजय खन्ना द्वारा किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'