मोहम्मद जमाल
अवध नगरी में मिला नारी शक्ति सम्मान
जयसिंहपुर: सुल्तानपुर: मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, वैदहा, जयसिंहपुर सुल्तानपुर में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत एवं भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश की जिला संगठन कमिश्नर कांती सिंह को अवध भूमि पर शिक्षा, कला, साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय और आर्ट गैलरी अयोध्या (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) में स्वदेश संस्थान भारत,सागर कला भवन अयोध्या, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया, शांति फाउंडेशन गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में कला ,संस्कृति, शिक्षा, समाज सेवा ,साहित्य आदि क्षेत्र में विभिन्न जिलों की 151 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें जयसिंहपुर सुलतानपुर से कांती सिंह शामिल रहीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार मौर्य डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ अयोध्या और विशिष्ट अतिथि श्री रणजीत यादव यस एम सीआरपीएफ अयोध्या मंचासीन रहे। बताते चलें कांती सिंह बतौर शिक्षिका, नन्हे-मुन्ने बच्चों में शिक्षा, कला, खेल ,सांस्कृतिक प्रतिभा, उकेरने का हर संभव प्रयास करती हैं। समाज सेवा में भी अपना योगदान देती रहती हैं। जिसके चलते उन्हें सम्मान के लिए चयनित किया गया। कांती सिंह खेल गतिविधियों में 5 जनपद 5 मंडल और दो राज्य स्तरीय सम्मान के साथ-साथ उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, मिशन शक्ति योद्धा सम्मान,कोरोना योद्धा सम्मान व सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं से कई बार सम्मानित की जा चुकी हैं। आईसीएससी बोर्ड द्वारा प्रतिपादित सेलेबस सरल हिंदी व्याकरण हाई स्कूल की पुस्तक में भी इनकी रचनाएं शामिल हैं। सर्वेश कांत वर्मा सरल, अनिल कुमार वर्मा मधुर, बृजेश वर्मा, रमेश चंद्र शर्मा नंदवंशी, राज बहादुर राना आदि साहित्यकारों, शिक्षकों एवं भूपेंद्र नाथ वर्मा प्रबंधक रामरती इंटर कालेज द्वारिकागंज सुलतानपुर ने बधाई दिया।