देश

national

साफ-सफाई को लेकर नहीं हुए जागरूक तो होगी कार्रवाई

Friday, February 3, 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

सिंगल यूज प्लास्टिक होगी प्रतिबंधित

कौशाम्बी। जनपद के सभी नगर पंचायतो व नगर पालिका में सूखे और गीले कचरे को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शत प्रतिशत डोर टू डोर कलेक्शन करने के लिए 1 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक तीन चरणों में डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान को भरवारी ईओ ने हरी झंडी दिखाकर शुक्रवार को रवाना किया। इस रैली के जरिए नगर पालिका परिषद भरवारी के कर्मचारी डोर टू डोर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करेंगे। ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने अभियान के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नागरिकों से सुबह 10 बजे तक गीला और सूखा वेस्ट पृथक कर अपने घरों, संस्थानों से बाहर निकाल कर वेस्ट कलेक्शन गाडियों को देने की अपील की। उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली दो ई रिक्शा गाडियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली नगर पालिका कार्यालय से चलकर भरवारी नगर में भरण करते हुए पुन: कार्यालय पर समाप्त हुई। नगर पालिका भरवारी के ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। जिसमे पहले चरण में लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। दूसरे चरण में हम लोग उनके बीच जाकर उन्हें प्रेरित करेंगे। तीसरे चरण में यदि लोग स्वच्छता के प्रति लापरवाह बने रहे तो उन पर जुमार्ना के साथ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जायेगी। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। इसी तरह नगर पालिका क्षेत्र के ऐसे स्थान जहां पर कूड़ा कचरा इकट्ठा हो जाता है। जिससे बदबू फैलती है। ऐसे स्थानों को मुख्य रूप से पूरी तरह साफ किया जाएगा।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'