राकेश केशरी
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के घोषिया ग्राम सभा के गाटा संख्या 678 ऊसर सरकारी जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था,प्रधान कमलेश कुमार कुशवाहा की शिकायत पर उपजिलाधिकारी चायल ने नायब तहसीलदार मोबीन अहमद को सरकारी जमीन खाली कराने का आदेश दिया मौके पर नायबतहसीलदार चायल हल्का लेखपाल एवं हल्का इंचार्ज थाना सराय अकिल मय हमराही के बुल्डोजर के साथ अवैध किये गये सरकारी जमीन पर पहुँच कर बुल्डोजर से अर्धनिर्मित दिवाल को गिरा कर सरकारी जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराया।

Today Warta