देश

national

निकायवार व अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या लिखित/मौखिक आकन आयोग के समक्ष दे

Thursday, February 23, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। उ0 प्र0 राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यगण महेन्द्र कुमार व संतोष कुमार विश्वकर्मा का आगमन जनपद प्रयागराज में 24 फरवरी को प्रस्तावित है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी जयचन्द पाण्डेय ने देते हुए बताया है कि जनपद कौशाम्बी में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के सन्दर्भ में अनुभाविक जाँच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/संस्था/पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है, तो वह लिखित/मौखिक आकंन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है, जिससे वास्तविक निष्कर्ष तक पहुँचा जा सकें।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'