राकेश केशरी
भस्ट्राचार में डूबा नगर पंचायत अझुवा
कौशाम्बी। विध्वंश नालियां,उसमें से बहता बदबूदार पानी,फैलता कीचड़ क्या यही है पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत जी हाँ आइए नगर पंचायत अझुवा और देखिए यहाँ के जिम्मेदारों की कारस्तानी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श योजना से आच्छादित नगर पंचायत अझुवा में भ्रष्टाचारियों की पराकाष्ठा है यहाँ के जिम्मेदार नगर पंचायत का विकास छोड़िए सिर्फ अपना विकास में लगे रह गए हैं,नगर पंचायत अझुवा में प्रत्येक विकास का कार्य केवल अभिलेखों में ही दर्ज रहता है जिम्मेदारों को सिर्फ अपने कमीशन से मतलब है। नगर विकास विभाग लखनऊ द्वारा 31 मार्च 2021 को आदर्श नगर पंचायत अझुवा को पंडित दीन दयाल आदर्श योजना में सम्मिलित कर 3 करोड़ की धनराशि प्रशासकीय एंव वित्तीय स्वीकृत प्राप्त हुई। 10 मई 2021 को नगर प्रशासन ने विकास हेतु कई ई टेंडररिंग किया जिसमें 14 लाख रुपये से अधिक धनराशि की शायरी माता तिराहे से टेण्डरी तिराहे तक सीमेंटेड नाला का टेंडर भी हुआ,लेकिन 20 माह गुजर गए आज भी नाला तो छोड़िए उसका कीचड़ साफ सफाई भी नही हुई। वहीं नगर पंचायत अझुवा के वार्ड 12 नयानगर के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की,किंतु नतीजा वही ढाक के तीन पात,नगर पंचायत वार्ड 12 वार्ड वासियों के अनुसार अभिलेखों में हेराफेरी कर धन का बंदरबांट कर लिया गया है,जब इस सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह ने फोन पर बात करने पर बताया कि सम्बंधित फर्म और ठेकेदार को नोटिस दी गयी है। यदि 7 दिनों के अंदर ठेकेदार कार्य नही शुरू करवाता तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Today Warta