देश

national

जेल मे बंद कैदियों को मिले मतदान का अधिकार : विनोद सोनकर

Friday, February 10, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

देश की सबसे बडी पंचायत मे उठाया गया मुद्दा,देश की विभिन्न जेलो में 5 लाख से ज्यादा बंदी निरूद्व

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र में नियम 377 के अर्न्तगत लोकसभा में सदन को सम्बोधित करते हुये सरकर से मांग किया कि देश में लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और पंचायत चुनाव में बन्दियों को जेल में ही मतदान की सुविधा होनी चाहिये। जब एक बंदी देश के चुनावी पर्व में प्रत्यासी बनकर सम्मिलित हो सकता है,तो फिर अन्य बंदियों को मतदान के अधिकार से वंचित नही किया जाना चाहिये। चुनाव आयोग को जेल में ही बूथ बनाकर उनको मतदान करने का अवसर प्रदान करना चाहिये। वर्तमान में देश की विभिन्न जेलों में लगभग 5 लाख से ज्यादा बंदी निरूद्व है। उन्हें वोट का अधिकार प्राप्त है। लेकिन प्रत्येक चुनाव में ये मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाते है। इतनी बड़ी मतदाता संख्या के मतदान के लिये चुनाव आयोग को व्यवस्था करनी चाहिये। अब चुनाव में वृद्व जनो एवं दिव्यांगों को डाक मत से मतदान की सुविधा मिली हुई है। ऐसे में जेलो मे बंद कैदियों को जेल मे ही वोट डालने की सुविधा मिले जिससे वे अपने मन पसंद प्रत्यासी को जन प्रतिनिधि के रूप मे चुन सके। उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय दी।




 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'