राकेश केशरीसंस्था की संपत्ति बेचने के पहले जिला जज से आदेश लेने का मुख्यमंत्री ने दिया था निर्देश
कौशाम्बी। संस्था की संपत्तियों को बचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कानून में संशोधन करते हुए 16 मार्च 2021 को सरकारी गजट जारी किया है कि संस्था की संपत्ति को बेचने किराए पर देने आदि मामले के पूर्व जिला जज से आदेश लेना अनिवार्य होगा लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा घोषित किया गया सरकारी गजट का पालन कौशांबी जनपद में होता नहीं दिख रहा है एक जनप्रतिनिधि के संरक्षण में उनके गुर्गों द्वारा खुलेआम दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा की बेशकीमती जमीन को प्लॉट बनाकर करोड़ों में बेचना शुरू कर दिया गया है वर्षों बीत जाने के बाद भी दुर्गा देवी इंटर कालेज की संपत्ति बेचने वालों पर मुकदमा दर्ज करा कर उनकी गिरफ्तारी आला हाकिम ने अभी तक नहीं कराई है जिससे दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा की संपत्ति बेचने वालों के हौसले बुलंद है और खुलेआम दुर्गा देवी इंटर कॉलेज की संपत्ति को प्लाट बनाकर विक्रय किया जा रहा है
सूत्रों की माने तो दुर्गा देवी इंटर कॉलेज संस्था की संपत्ति बेचने वालों को एक जनप्रतिनिधि का खुलेआम समर्थन प्राप्त है पर्दे की ओट से जनप्रतिनिधि भी संपत्ति की बिक्री की रकम से हिस्सेदार बताए जाते हैं जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप के चलते आला हाकिम कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं जिले के सभ्रान्त लोगों ने जिला प्रशासन से सवाल उठाया है कि आखिर मुख्यमंत्री के निर्देशों के विपरीत दुर्गा देवी इंटर कालेज की संपत्ति बेचने के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज करा कर उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं कराई गई है दुर्गा देवी इंटर कॉलेज संस्था की संपत्ति को बचाए जाने का अभी तक क्या प्रयास हुआ है जनपद मुख्यालय मंझनपुर से सटे हुए दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा की संपत्ति बेचे जाने के मामले से अभी तक कैसे आला हाकिम अनजान रह गए हैं और यदि उनके कानों में दुर्गा देवी की संपत्ति बेचे जाने की जानकारी पहुंची है तो उन्होंने आखिर इस गंभीर बिंदु पर अभी तक क्या किया है जबकि मुख्यमंत्री ने संपत्ति बंधक करने विक्रय करने दान करने विनिमय करने 5 वर्ष से अधिक अवधि का पट्टा अथवा अप्रतिसंहर्निय करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा करना विधि सम्मत नहीं होगा लेकिन दुर्गा देवी इंटर कॉलेज की संपत्ति को हस्तांतरण करने वालों पर क्या कार्यवाही की है दुर्गा देवी की संपत्ति को गलत तरीके से बेचे जाने के मामले में यह तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं दुर्गा देवी की संपत्ति बेचे जाने के मामले में अभी तक विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने भी संपत्ति को बचाने का प्रयास नहीं किया है जिससे उनकी निष्ठा पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं लोगों ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा की करोड़ों कीमत की संपत्ति को बचाए जाने की मांग करते हुए संपत्ति बेचने वालों पर मुकदमा दर्ज करा कर उनकी गिरफ्तारी कराने और संस्था की संपत्ति के विक्रय पत्र को निरस्त करते हुए संपत्ति खरीदने वालों पर भी मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।