राकेश केशरी
24 फरवरी से 5 मार्च तक चलाया जायेगा विशेष अभियान
कौशाम्बी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी को लेकर लोगों को जागरूक करेंगी। इतना ही नहीं टीबी के लक्षणों वाले मरीजों के सैंपल लेने के साथ ही उनको जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग सिराथू में 24 फरवरी से स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाएगा। जिसके तहत घर घर जाकर आशा बहुएं टीबी के मरीज की खोज करेंगी। जिसके लिए कड़ा क्षेत्र की आशाओं को बुधवार की दोपहर डॉक्टरों द्वारा प्रशिक्षण भिड़ी दिया ने सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान शुरू किया है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में टीबी हारेगा देश जीतेगा के तहत 24 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक चलने वाले सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान को सफल बनाने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्र के अधीक्षक डॉ0 मो0 सऊद के निर्देश पर रोगियों की खोजबीन के लिए अस्पताल क्षेत्र की आशा कार्यकतार्ओं व सुपर वाइजरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। ब्लाक प्रबन्धन अधिकारी प्रदीप सिंह ने आशाओं को अभियान के बारे में जानकारी देने के साथ ही सर्वे किट का वितरण किया। इस मौके पर बीसीपीएम रोहिणी त्रिपाठी, एसटीएस राजेन्द्र सिंह सहित अस्पताल क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता व सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Today Warta