राकेश केशरी
मुकदमे की पैरवी में प्रयागराज गया था,जांच में जुटी पुलिस
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव के बाहर स्थित जंगल में पेड़ के सहारे गुरुवार की सुबह अधेड़ का शव लटकता हुआ मिला था। अधेड़ दो दिन पहले मारपीट के मुकदमे की पैरवी के लिए प्रयागराज कचहरी गया हुआ था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। अनहोनी की आशंका करते हुए स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। गुरुवार दोपहर पुलिस को एक युवक का शव लटकने की सूचना मिली। शव की शिनाख्त की। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रयागराज जिले के लालापुर थाना क्षेत्र के बेला मुंडी निवासी विनोद सिंह पटेल पुत्र स्व0 गुलाब सिंह खेती किसानी करते थे। उनके बेटे अरुण सिंह के मुताबिक उन्होंने ने गांव के ही राम औतार के खेतों की जोताई अपने ट्रैक्टर से किया था। करीब 10 हजार रही जोताई मांगने को लेकर उनका विवाद हुआ था। जिसमें हुई मारपीट मामले में मुकदमा प्रयागराज जिला न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमा की पैरवी करने के लिए मंगलवार को विनोद सिंह घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। परेशान होकर स्वजन उनकी खोजबीन सगे संबंधियों व रिश्तेदारों के घर तलाश कर रहे थे। गुरुवार दोपहर पुलिस द्वारा पिपरी के शेरगढ़ के जंगल में सूखे पेड़ से शव लटकने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण का पता चलेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Today Warta