राजीव कुमार जैन रानू
नंदकिशोर बने अध्यक्ष, महामंत्री बने मुरारीलाल
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार के एक प्रतिनिधिमंडल ने कस्बा बिरधा पहुंचकर हनुमानगढ़ी के प्रांगण में व्यापारियों के साथ एक खुली बैठक की बैठक में व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापार मंडल को 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इसके पहले अगर बाजारों में सैंपलिंग वाले आती थे, तो पूरा बाजार बंद हो जाता था। लेकिन हमारे संगठन के मुखिया प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राजसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों के उत्पीडऩ को रोकने के लिए जीवन भर संघर्ष किया और व्यापारियों को स्वतंत्र व्यापार करने के लिए आजादी दिलाई अब व्यापारी सम्मान पूर्वक अपना व्यापार करता है। कहा कि कस्बा विरधा के व्यापारियों का किसी भी हालत में उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यहां एक संगठन बनाने की आवश्यकता है। बैठक में सर्वसम्मति से नंदकिशोर कुशवाहा को नगर अध्यक्ष, मुरारी लाल पांचाल को नगर महामंत्री, संजीव जैन को कोषाध्यक्ष एवं भजनलाल को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया और सभी को निर्देशित किया गया है कि 15 दिन के अंदर 21 सदस्य कार्यकारिणी गठित करके जिला मुख्यालय भेजे जिस पर अध्यक्ष ने पूर्ण स्वीकृति। कहा कि हम शीघ्र ही पूरी कार्यकारिणी गठित करके जिला कार्यालय को प्रेषित करें मनोनीत पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया। बैठक में मनीष सडैया, सुरेश बड़ेरा, प्रदीप सतरवांस, शैलेंद्र सिंघई, बॉबी राजा नाराहट, नवनीत किलेदार, सुबोध गोस्वामी, फहीम बेग, प्यारेलाल साहू, दिनेश मोदी, पंकज साहू, प्रिंस पटवा, सुखपाल, अमोल निरंजन, रविंद्र साहू, विकास साहू, संजीव पाठकार, जयराम साहू, दीपक सोनी, दीपक साहू, बृजेश साहू आदि मौजूद रहे।

Today Warta