देश

national

सुरेश प्रकाश कौन्तेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,आनन्द गुप्ता जिलाध्यक्ष मनोनीत

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौन्तेय को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया। प्रदेश कार्यकारणी में पहली बार जिले का प्रतिनिधित्व मिलने पर जिले के पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। प्रदेश कार्यसमिति की लखनऊ में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की पूरी प्रदेश मैं ग्रामीण पत्रकारों का उत्पीडऩ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा गत वर्ष अगस्त में जिले में हुए प्रांतीय सम्मेलन की उपलब्धियों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने जिले के निवर्तमान जिलाध्यक्ष को संगठन हित में किये गए कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार के निर्देश पर प्रदेश महासचिव महेन्द्रनाथ सिंह ने मनोनयन पत्र भेजकर संगठन हित में कार्य करते रहने की अपेक्षा की हैं। प्रदेश कार्यसमिति में काफी समय से जिले के पत्रकार मांग करते आ रहे थे। पहली बार प्रतिनिधित्व मिलने पर जिले के ग्रामीण पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

वही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मजबूत स्तंभ एवं संगठन के कार्यो एवं आंदोलनों में हमेशा बढ़चढ़कर हिस्सा लेने बाले निवर्तमान जिलामंत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई ललितपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'