देश

national

अंतिम नोटिस जारी कर एसडीएम ने दिये निर्देश

Thursday, February 9, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। उप जिलाधिकारी/नियुक्त प्राधिकारी पाली ने संग्रह अनुसेवक संजीव कुमार जो कि निलम्बित चल रहे हैं को नोटिस जारी करते हुये कि अनुसेवक को कारण बताओ नोटिस भेज कर एक सप्ताह के अन्दर आरोप पत्र का जबाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसे आपने 14 जुलाई 2022 को स्वयं प्राप्त किया है। काफी समय समाप्त होने के उपरान्त भी आपने जबाब प्रस्तुत नही किया है जिस पर जाँच अधिकारी ने आप पर लगाये गये आरोपो को सही मानते हुये अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की हैं। जाँच अधिकारी की आख्या आने के उपरान्त आपको इस कार्यालय के पत्र 29 जुलाई 2022 को अन्तिम कारण बताओ नोटिस पंजीकृत डाक से भेजा गया और अन्तिम नोटिस का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र में भी कराया गया है एवं कार्यालय के पत्र 09 सितम्बर 2022 को एक अन्तिम चेतावनी नोटिस भेजा गया जिसे तामील स्वयं 09 सितम्बर 2022 को प्राप्त किया है एवं अन्तिम चेतावनी नोटिस का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र में भी कराया गया है इसके बाबजूद भी आप उपस्थित नही हुये और न ही कोई जबाब प्रस्तुत किया है। यदि आपको अपना जबाब प्रस्तुत करना है तो एक सप्ताह के अन्दर स्वयं या अपने किसी अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। यह अन्तिम विज्ञप्ति नोटिस है। यदि आप अभी भी अपना पक्ष नहीं प्रस्तुत करते है तो आपके विरूद्ध एक पक्षीय उचित कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी होगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'