देश

national

स्व रोजगार लगा स्वावलंबी बनेगी महिलाएं: धर्म सिंह कुशवाहा

Wednesday, February 15, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

सहकार भारती द्वारा स्वमसहयता समूह की महिलाओं को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

एसएचजी प्रमुख श्री मति गीता त्रपाठी ने ग्राम पंचायत रजवारा में दिया महिलाओं को प्रशिक्षण

ललितपुर। सहकार भारती दिन प्रति दिन नारी शक्ति को आत्म निर्भर बनाने प्रति बद्ध कार्य कर रही है जो अपने मूल मंत्र के आधार पर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम है सहकार भारती द्वारा आयोजित स्वमसहायता समूह की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश से एक दिवसीय कार्य क्रम आयोजित किया गया कार्य क्रम में प्रतिभाग कर रहीं स्वमसहायता समूह की प्रदेश महीला प्रमुख श्री मति गीता त्रिपाठी का सभी महिलाओं ने पुष्प बैठ कर के स्वागत किया तत्पश्चात सहकार भारती जिला अध्यक्ष धर्म सिंह कुशवाहा द्वारा प्रशिक्षण  में शामिल है सभी महिलाओं को अपने समूह का नाम और अपना दायुत्य सहित अपना परिचय दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण मैं स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं से उनके द्वारा किए गए समूह के कार्यों का जायजा लिया गया  वही सहकार भारती द्वारा उनकी राह लेकर उनको इच्छा अनुसार प्रशिक्षण दिया गया दिए गए प्रशिक्षण में प्रदेश महिला प्रमुख श्रीमती गीता त्रिपाठी ने गाय के गोबर से दीपक, धूपबत्ती, का मौके पर प्रशिक्षण दिया तो वही अचार ,सिंदूर ,अगरबत्ती, सहित कई प्रकार के उत्पादों को बनाने एवं उनको स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बाजार में अच्छे दामों पर बेचने हेतु विस्तार से चर्चा हुई बैठक में सभी महिलाओं ने प्रशिक्षण पाकर खुशी जाहर कर सहकार भारती को धन्यवाद दिया  वही सहकार भारती द्वारा दिए गए एकदिवसीय प्रशिक्षण में इच्छुक महिलाओं को जल्द ही स्वरोजगार उपलब्ध कराकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया प्रदेश महिला प्रमुख गीता त्रिपाठी ने बताया कि अगर आप खुद की अंदर अपनी इच्छा शक्ति को जगा ले तो ऐसा कोई कार्य नहीं जो हम महिलाएं पूर्ण नहीं कर सकते नारी शक्ति को आगे बढ़ाने और खुद को आत्मनिर्भर बनाने हेतु महिलाओं को सहकार भारती से जुड़ना चाहिए खुद का रोजगार लगाना चाहिए जागरूक होकर पुरुषों के साथ बराबर सहभागता करना चाहिए वही जिला अध्यक्ष धर्म सिंह कुशवाहा ने सहकार भारती के प्रशिक्षण में आई महिलाओं को सहकार भारती के बारे में विस्तार से समझाया उन्होंने बताया जिस तरह गोवर्धन पर्वत को स्वयं श्री कृष्ण भगवान अकेले उठा सकते थे मगर मनुष्यों में सहकारिता के माध्यम से एक साथ मिलकर कार्य करने में किस प्रकार का आनंद प्राप्त होता है वह भगवान श्री कृष्ण भक्तों से हमें सीखना चाहिए ललितपुर विकासखंड बिर्धा के ग्राम पंचायत रजवारा में लगाए गए एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि श्रीमती गीता त्रिपाठी स्वयं सहायता समूह  प्रदेश महिला प्रमुख विशिष्ट अतिथि तृप्ति अग्निहोत्री सह महिला प्रमुख बीसी सखी रश्मि परिहार, कमलेश राजा, संध्या शकुन सविता किरन, सुनीता, पूजा, दीप्ति राजे, सीमा, रामप्यारी, चमेली, ज्ञान बाई, गुड़िया राजा, दीक्षा पंचायत सहायक, राजकुमारी, सीमा, जिला उपाध्यक्ष रामसेवक राय सहित कई महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष धर्म सिंह कुशवाहा मैं सभी का आभार जताया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'