देश

national

अरनाथ महामंडल विधान, महामस्तकाभिषेक

Wednesday, February 22, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में होगा आयोजन

दिग्विजय यात्रा, लोकनृत्य, जबाबी कीर्तन होंगे आकर्षण के केंद्र

ललितपुर। महरौनी विकास खंड में सोजना के पास स्थित सुप्रसिद्ध प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में 23 व 234 फरवरी को चर्या शिरोमणि आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य व जयकुमार निशांत के निर्देशन में नवागढ़ महोत्सव होने जा रहा है। नवागढ़ कमेटी ने बताया कि प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में मनोकामना पूर्ण अतिशयकारी श्रीअरनाथ स्वामी के प्रकट होने के 65 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित अरनाथ महार्चना, दिग्विजय यात्रा एवं वर्ष में एक बार होने वाले अरनाथ स्वामी एवं मानस्तंभ के महामस्तकाभिषेक का सौभाग्य चर्या शिरोमणी आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में प्राप्त होने जा रहा है। महोत्सव में 23 फरवरी को 500 जोड़ों के साथ अरनाथ महाअर्चना एवं दिग्विजय यात्रा होगी, रात्रि में लोकनृत्य नाटिका संभावना समिति सागर द्वारा। 24 फरवरी को 1008 कलशों से मूलनायक अरनाथ भगवान एवं मानस्तंभ का महामस्तकाभिषेक होगा, रात्रि में जबाबी कीर्तन होगा। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'