राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। वर्ष 2022-23 मे खेल निदेशालय लखनऊ के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला खेल कार्यालय-ललितपुर के तत्वाधान में नीचे अंकित विवरण अनुसार 25 से 27 फरवरी, 2023 तक खेल विभाग, बैडमिन्टन संघ के समन्वय से स्पोट्र्स स्टेडियम-ललितपुर में आयोजित होने वाली जी-20 प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक/बालिका बैडमिन्टन प्रतयोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन निम्नानुसार निर्धारित तिथि में स्पोट्र्स स्टेडियम, ललितपुर पर किया जा रहा है। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में प्रवेश नि:शुल्क है। बालक-बालिकाओं की आयु वर्ग निम्नानुसार होने पर ही, भाग लेने के पात्र होगें। बालकों को आयु प्रमाण-पत्र अपने विद्यालय से प्रधानचार्य, प्रधानाचार्या द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित कराकर साथ में लाना अनिवार्य है, जिस पर सत्यापित फोटो चस्पा हो तथा सत्यापित जन्मतिथि, अंकों व शब्दों में स्पष्ट रूप से अंकित हो, साथ में लाना अनिवार्य है। जनपद स्तर पर चयनित बालक/बालिका टीम को मण्डल स्तर में प्रतिभाग लेने हेतु भेजा जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी ने समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्याओं से अनुरोध है कि अपने-अपने विद्यालय के प्रतिभावान इच्छुक बालक, जो उक्त जिला चयन, ट्रायल्स में भाग लेना चाहते है, को निर्धारित तिथि व समय पर स्पोट्र्स स्टेडियम, ललितपुर पर समस्त आपैचारिकताओं सहित भेजने का कष्ट करें तथा अधिक जानकारी रविन्द्र कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक के मोबाईल नं. 9452788097 पर प्राप्त की जा सकती है।

Today Warta