राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने अवगत कराया है कि भावनी बांध डूब क्षेत्र के किसानों को उनके मुआवजा सम्बन्धित व जिले के किसानों की अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण को लेकर 10 फरवरी 2023 को अपराह्न 12 बजे से अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग कलेक्ट्रेट रोड के प्रांगण में अनिश्चितकालीन अनशन किया जायेगा। उन्होंने जनपद के सभी किसान भाईयों, किसान संगठनों से आह्वान किया कि किसानों की इस समस्या निस्तारण के लिए एक मंच पर आयें।

Today Warta