इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। बुधवार की सुबह करीब 4 बजे गौवंश से भरा हुआ ट्रक अनियत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो गौवंश की मौत होने की खबर प्राप्त हुयी तो वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक गौवंश घायल हो गये। सूचना मिलने पर गौपुत्र सेना की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल गौवंशों को उपचार दिया तो वहीं ट्रक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गौपुत्र सेना अध्यक्ष प्रशान्त शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 स्थित कस्बा बिरधा के पास घटी इस घटना ने एक बार फिर गौवंश संरक्षण के समस्त दावों पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से गौवंशों को सुरक्षित किया जा रहा है। साथ ही मसौरा स्थित दयोदय पशु संरक्षण केन्द्र गौशाला में गौवंशों को भेजा जा रहा है। यह भी बताया कि घटना के बाद मौके से गौवंश की तस्करी कर रहे लोग भाग खड़े हुये।

Today Warta