देश

national

शंकर सरोवर/नबाब टैंक की १३वीं बार बुन्देली लोकभारती पर्यटन विभाग ने चलाया सफाई अभियान

Sunday, February 26, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

बाँदा लोकभारती के तत्वावधान में समाज सेवियों राजनैतिज्ञ पत्रकार वकील ने पूरी लगन के साथ सफाई अभियान चलाया गया पिछले तीन सप्ताह से कुछ लोग अनजाने में अथवा जान बूझ कर सफाई के बाद गन्दा कर रहे हैं! आज आस पास के लोगों से सफाई के बाद सम्पर्क कर हो रही सफाई की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग साफ सरोवर को गन्दा कर रहे हैं तो एक व्यक्ति ने बताया कि सरोवर में हर तीन चार दिन बाद सरोवर में अवैध तरीके से मछली पकड़ने कई लोग आते हैं जो रात्रि ९बजेसे रात्रि १-२बजे तक मछली पकड़ने का काम करते हैं और इनके साथ भी १०_१२लोग रहते जो खाते पीते हैं तथा बोतल पन्नी और अन्य तमाम गुटखा की पन्नियां डाल कर गन्दा कर देते जब की आप लोग सरोवर को हर बार पूरी तरह साफ बड़ी मेहनत से करते हैं उसने यह भी बताया कि १५०से२००किलो मछली का शिकार होता है और यही वे लोग थर्माकोल के डिब्बों में पैक करते हैं! किसी ने उन्हें रोका टोका तो उसके साथ मारपीट करते हैं इसलिए अब कोई नहीं बोलता वे मछली का अवैध शिकार करते हुए सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं!इनके खिलाफ जानकारी विभाग तथा कार्यवाही के लिए बात की जायेगी! आज जिन लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया उनमें प्रमुख नीरज त्रिपाठी विश्वप्रकाश श्रीवास्तव सुनील त्रिपाठी डां धर्मेन्द्र त्रिपाठी छोटेलाल राजपूत निखिल सक्सेना रोहन सिन्हा राहुल सेन रामप्रसाद सोनी इन्दजीत राजपूत पंकज कुमार कल्लू राजपूत श्री गणेश भवन के व्यायाम शिक्षक एडवोकेट सहित कुल २३लोग थे!आज लगभग २०_२५समाज सेवी स्व०नानाजी देशमुख जी के कार्यक्रम में शामिल होने चित्रकूट चले गए हैं फलस्वरूप संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही! संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट ने सभी का आभार जताया तथा अगला सफाई अभियान दिनांक ५मार्च को सुबह ८'३०से१०'३०बजे तक १४वीं बार होगा आप सभी सादर आमंत्रित हैं!

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'