देश

national

समाज सेवक के अथक प्रयासों से निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ

Sunday, February 26, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

हसनगंज क्षेत्र के नगर पंचायत मोहान के समाज सेवक हाजी जुबेर मोहानी के अथक प्रयासों से नगर के मोहल्ला किदवई नगर  मे निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया इस कैंप में शुगर ब्लड प्रेशर की जांचे निशुल्क की गई नगर से आए हुए मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गई नगर के  समाज सेवक द्वारा नगर वासियों की सेवाओं के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं समाज सेवक हाजी जुबेर मोहानी ने बताया बदलते मौसम से लोगों के स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है इसलिए लोगों के लिए कैंप का आयोजन किया गया है ताकि नगर के लोग इसका लाभ उठा सकें मैं नगर के लोगों के लिए सेवा कर रहा हूं आगे भी करता रहूंगा इस कैंप में डॉक्टर अब्दुल्लाह, डॉक्टर जमशेदजी, डॉ सुराज, डॉक्टर इंसान, डॉक्टर कीर्ति गुप्ता ,डॉक्टर वैष्णवी गुप्ता ,डॉक्टर आकांक्षी, डॉक्टर अनम की टीम मौजूद रही वही डॉक्टर अब्दुल्ला से बात करने पर उन्होंने बताया की यह कैंप हाजी जुबेर मोहनी के प्रयासो से लाइफ लाइन हॉस्पिटल की तरफ से  फ्री हेल्थ चेक अप मेडिकल कैंप लगाया गया है ताकि नगर की जनता को इसका लाभ मिल सके इस कैंप में ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर आदि जाचे निशुल्क हो रही हैं और दवाएं भी निशुल्क वितरित की जा रही है इस कैंप में सईद, भईयू आलम हुसैन मोहम्मद ताजू मोहम्मद शाहिद चांद मोहम्मद के साथ सैकड़ों नगरवासी  मौजूद रहे

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'