देश

national

पुलिस ने 310 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर 6 पर किया मुकदमा दर्ज

Tuesday, February 28, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव आबकारी विभाग व थाना मौरावां की संयुक्त कार्यवाही आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रातः मुखबिर खास की सूचना पर राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 पुरवा मयहमराह, व थाना मौरावां पुलिस स्टाफ साथ संदिग्ध ग्राम जनवारन खेड़ा, असरेन्दा,व अकोहरी  में एक बारगी दबिश देते हुए 6 अभियुक्तो को  310 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ,साथ ही 02 भटिठयो के साथ लगभग 400 किलो ग्राम महुआ लहन को भी मौके पर नष्ट किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्त

1 गीता पत्नी रामकुमार

    निवासी  असरेन्दा

2 गुड्डी पत्नी रामविलास

    निवासी असरेन्दा

3.नन्ही पत्नी मुरली

   निवासी असरेन्दा

4.पूनम पत्नी रिंकू

निवासी जनवारनखेडा

5. चन्द पाल पुत्र मंगली

निवासी अकोहल                                           6. आरती पत्नी चन्द पाल

निवासी अकोहरी को थाना मौरावां में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'