देश

national

एक माह में मांगे पूरी न की कई तो तहसील स्तर पर धरना दूंगा- हाजी जुबैर मोहानी

Tuesday, February 28, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव कस्बा मोहान में गंदे पानी की आपूर्ति जलभराव मच्छरों का प्रकोप प्रकाश व्यवस्था व प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में फीस वृद्धि व अधिशासी अधिकारी के तानाशाही रवैया से परेशान जनता की समस्याओं को हल कराने के लिए समाज सेवक हाजी जुबैर मोहानी ने  नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए उनके साथ बड़ी संख्या में नगरवासी भी शामिल हुए वही सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने एक माह में समस्या हल कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा मोहान के समाजसेवी हाजी जुबैर मोहानी ने कार्यालय नगर पंचायत के सामने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम क अनुसार सुबह धरने पर बैठे उनके साथ बड़ी संख्याा में नगरवासी शामिल थे उनकी मांग थी  कि एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मोहान को कार्यालय से हटाकर निष्पक्ष जांच कराई जाए जांच में दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए ताकि नगर की जनता को  समस्याओं के लिए दर-दर भटकना न पड़े अधिशासी अधिकारी के  तानाशाही रवैया को लेकर नगर की जनता प्रताड़ित है। उन्होंने धरने को समाप्त कराने पहुंचे नायब तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह 

को ज्ञापन सौंपा जिसमें समाजसेवी ने नगर पंचायत मोहान में गंदे पेयजल की आपूर्ति  मोहान में गंदगी और जल-भराव और मच्छरों का प्रकोप की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव  मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था का सुचारू रूप से ना होने, नगर पंचायत मोहान में मृत्यु प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र में की गई भारी शुल्क वृद्धि एवं नोटरी शपथ पत्र की अनिवार्यता एवं आवेदक को स्वयं उप जिलाधिकारी कार्यालय जाकर अनुमति पर हो रही कस्बे वासियों को दिक्कत के संबंध में, नगर पंचायत मोहान में व्याप्त भ्रष्टाचार, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का उत्पीड़न तथा इनकी टेंडर प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी,नगर पंचायत में  माननीय सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन लाइब्रेरी का रखरखाव ना होना, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की स्मृति स्थल के अधूरे निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था का ना होना, नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी का तानाशाही रवैया एवं भ्रष्ट आचरण  मुख्य मांगे हल करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा वही नायब तहसीलदार के एक माह में समस्याओं का निदान करने के आश्वासन पर धरनाा समाप्त कर दिया। समाजसेवी हाजी जुबैर मोहानी ने कहा कि अगर एक माह में समस्याओं का निदान नहीं होताा है तो हम लोग उप जिलाधिकारी कार्यालय हसनगंज पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'