देश

national

वामा सारथी ने कराया फ्लावर मेकिंग कार्यक्रम

Tuesday, February 28, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी के बैनर तले फ्लावर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन स्थित रीडिंग क्लब में किया गया। वामा सारथी जनपदीय अध्यक्षा श्रीमती इन्दिरा के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर में रहने वाले परिवारों के बच्चों ने रंग बिरंगे कागजों से बड़े ही आकर्षक फूल और गुलदस्ते बना कर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। आर आई राज कुमार मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि यू पी पुलिस के निर्देश  और वार्षिक कैलेंडर में जारी कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया। समन्वयक डॉ आशीष श्रीवास्तव और डॉ मनीष सिंह सेंगर ने प्रतिभागियों की क्राफ्ट कला का प्रदर्शन कराते हुए बताया पूरे वर्ष वामा सारथी द्वारा लाइन परिसर में बच्चों और बड़ों सभी के लिए अन्योन्य हितकारी आयोजन किए जाते हैं।   पुलिस परिवार कल्याण प्रकोष्ठ से  मुख्य महिला आरक्षी सुरेखा शर्मा और संगीता वर्मा ने बच्चों को सामग्री उपलब्ध कराकर सभी की सहायता करते हुए आयोजन को सफल बनाया। जनपदीय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार जताया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'